{"_id":"6a34327fb651c740b401fbaf","slug":"11-injured-including-a-couple-in-collision-between-car-and-trailer-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158700-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार-ट्रेलर की भिड़ंत में दंपती सहित 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार-ट्रेलर की भिड़ंत में दंपती सहित 11 घायल
Thu, 18 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
टांडा-बांदा हाईवे पर जयसिंहपुर के हरिहरपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन। स्रोत-ग्रामीण
सेमरी बाजार। टांडा-बांदा हाईवे पर जयसिंहपुर के हरिहरपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम ट्रेलर और कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार पर सवार अंबेडकरनगर के दंपती सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो युवकों की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुई। कार अंबेडकरनगर की ओर से सुल्तानपुर जा रही थी। हरिहरपुर मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रेलर से कार की भिड़ंत हो गई। ट्रेलर कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। जिससे कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में कार पर सवार अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी महेंद्र कुमार (40), उनकी पत्नी अनीता (37) व उनके परिवार की डाली (22), लाडली (19), मान्या (22), अखिल (24), निखिल (21), आस्था (09), अयांश (07) व राज (18) के अलावा कार चालक इरफान (30) घायल हो गए।
घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने महेंद्र कुमार व अखिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला। सेमरी बाजार के चौकी प्रभारी सुबोध त्यागी ने बताया कि कार पूरी तरह से गड्ढे में गिर गई थी, जबकि ट्रेलर का पिछला हिस्सा मुख्य मार्ग पर ही था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।