फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   11 found Corona positive, including seven members of the same family

क ही परिवार के सात सदस्यों समेत 11 मिले कोरोना पॉजिटवि

Sat, 11 Jul 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
11 found Corona positive, including seven members of the same family
सुल्तानपुर। शहर में एक व्यवसायी के घर के सात सदस्यों समेत जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। व्यवसायी के घर के दो सदस्यों की लखनऊ में इलाज के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई है। पांच की रिपोर्ट यहां पॉजिटिव आने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना पांव पसारने लगा है। रुद्रनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर के पल्टन बाजार में एक घर के सात सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शहर के पल्टन बाजार निवासी एक व्यवसायी की पत्नी इलाज कराने लखनऊ गई थी। इलाज के पूर्व हुई जांच में महिला के साथ व्यवसायी का पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सूचना पर उसके घर के अन्य सदस्यों की कराई गई जांच में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ही चोपड़ा गली खैराबाद निवासी एक बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ पीपीकमैचा विकास खंड के कोइरीपुर का एक युवक व एक अधेड़ संक्रमित मिला है। बल्दीराय विकास खंड के पूरे जवाहर तिवारी उमरा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

सीएमओ ने बताया कि लखनऊ जांच को भेजे गए 336 सैंपलों में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो की पॉजिटिव मरीजों की सूचना लखनऊ से पोर्टल पर दी गई है। संक्रमित पाए गए मरीजों को कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। दो भर्ती मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है। अभी तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 182 स्वस्थ हो चुके हैं। 38 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed