फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   108 BJP worker quit.

जिला उपाध्यक्ष समेत 108 भाजपाइयों का इस्तीफा

Sun, 29 Jan 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 29 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
108 BJP worker quit.
टिकट वितरण का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उपजी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जगदीशपुर विधानसभा से आए 30-40 कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही न सिर्फ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बल्कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद वर्ष 2007 में जगदीशपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके और मौजूदा समय पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सहित 108 लोगों ने पार्टी के अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरेश पासी को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। इसके विरोध में रविवार को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपाई सड़क पर उतर पड़े। वर्ष 2004 में बतौर भाजपा प्रत्याशी अंबेडकरनगर से लोकसभा व 2007 में जगदीशपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके राजेंद्र चौधरी (मौजूदा समय पार्टी के जिला उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में 30-40 भाजपाई गौरीगंज पहुंचे और पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं ने टिकट वितरण में मनमानी को लेकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के इस निर्णय के विरोध में न सिर्फ उन्होंने बल्कि विभिन्न पदों पर आसीन 107 भाजपा नेताओं ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सामूहिक रूप से भेजे गए त्यागपत्र में जगदीशपुर में घोषित प्रत्याशी के निर्णय पर पुनर्विचार करने अन्यथा इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed