{"_id":"5af1f06f4f1c1bc03d8b75cf","slug":"101525805167-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमिलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमिलंबन
Updated Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक निलंबित
सुल्तानपुर। अधीनस्थ अध्यापकों को गलत तरीके से संरक्षण देने के आरोप में दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सूचना के बिना चार दिन से लापता एक सहायक अध्यापिका को भी बीएसए ने निलंबित किया है।
बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह व खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने मंगलवार को अखंडनगर व जयसिंहपुर क्षेत्र के 18 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जयसिंहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीड़ी की सहायक अध्यापिका ऊषा सिंह चार दिन से लापता मिलीं। आदेश पंजिका एवं उपस्थिति पंजिका में प्रधानाध्यापक की ओर से कोई अंकन नहीं किया गया था। कॉलम रिक्त रखते हुए अपने अधीनस्थ को संरक्षण देने के आरोप में प्रधानाध्यापक गीता सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
चार दिन से बिना सूचना के गायब सहायक अध्यापिका ऊषा सिंह को भी बीएसए ने निलंबित किया है। इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर में प्रधानाध्यापक राजितराम यादव अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापक सुमन देवी वर्मा तथा शिक्षामित्र वंदना दुबे भी विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। विद्यालय में नामांकित 63 बच्चों के सापेक्ष बहुत कम बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक राजितराम को अधीनस्थों को संरक्षण देने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पांच शिक्षकों व एक शिक्षामित्र का रोका वेतन
निरीक्षण में लापता मिले पांच शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसमें जयसिंहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर की सहायक अध्यापिका सुमन देवी वर्मा, शिक्षामित्र वंदना दुबे, हयातनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव, हतयानगर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय रंडौली की प्रधानाध्यापक प्रियंका पांडेय, सहायक अध्यापक अंकिता मिश्रा शामिल हैं।