{"_id":"599484d84f1c1b99048b4573","slug":"101502905560-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र, एसएसओ को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र, एसएसओ को बनाया बंधक
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा में ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र
एसएसओ को बनाया बंधक
फोटो संख्या-52
चांदा (सुल्तानपुर) एक माह से खराब ट्रांसफॉर्मर शिकायत के बाद भी नहीं बदले जाने एवं शिकायत की झूठी सूचना देने से नाराज ग्रामीण बुधवार को किंदीपुर सब स्टेशन का घेराव किया। ग्रामीणों ने एसएसओ को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा एवं सब स्टेशन में ताला लगा दिया। बाद में एसओ के समझाने- बुझाने पर लोग शांत हुए।
चांदा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का खराब ट्रांसफॉर्मर शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदला गया। ऊपर से जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत के जवाब में वितरण खंड ने गांव में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की झूठी सूचना देकर प्रकरण को निस्तारित दिखा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार को अवनीश के नेतृत्व में गांव की महिलाएं एवं पुरुष किंदीपुर सब स्टेशन पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने स्टेशन को घेर लिया एवं सब स्टेशन प्रभारी को बंधक बना लिया। इस दौरान उपकेंद्र की आपूर्ति भी बंद करा दी गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चांदा अनिल सोनकर ने विद्युत वितरण के अधिकारियों की ग्रामीणों से बात कराई। ट्रांसफॉर्मर जल्द बदलने के आश्वासन पर ग्रामीण उपकेंद्र से हटे। घेराव में शामिल राखी, मीना, रुबीना, सुमित्रा, रामचंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो फिर घेराव किया जाएगा।