फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दो सिपाहियों की पिटाई

दो सिपाहियों की पिटाई

Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दो सिपाहियों की पिटाई
दो सिपाहियों को बंधक बनाकर
विज्ञापन

पीटा, मोबाइल-नकदी भी लूटी
क्रासर
चार के खिलाफ केस, मां-बेटा गिरफ्तार
फोटो संख्या-43
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। चौक के पास ट्रैफिक बहाल करा रहे दो सिपाहियों को ठेला लगाए लोगों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। एक सिपाही पर कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया। सिपाहियों को बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों को न सिर्फ छुड़ाया बल्कि मां-बेटा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मोतिगरपुर थाने में तैनात सिपाही मानसिंह यादव और दीप नारायण की सोमवार की शाम करीब चार बजे मोतिगरपुर चौक पर ड्यूटी लगाई गई थी। रात करीब नौ बजे चौक के पास जाम लग गया। दोनों सिपाहियों ने चौक के पास सड़क पर ठेला लगाए दीपक मोदनवाल को ठेला हटाने को कहा। इस पर दीपक और चिरौंजीलाल ने दोनों सिपाहियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। उसके बाद दोनों सिपाही पास में ही एक दुकान की ओट लेकर खड़े हो गए। इस दौरान दीपक की बहन ज्ञानवती और मां गुड्डा भी वहां पहुंच गई। आरोप है कि चारों लोग दोनों सिपाहियों को घसीटकर श्यामा मोदनवाल के घर में ले गए और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच दीपक ने कुल्हाड़ी से सिपाही मानसिंह यादव के गले पर प्रहार किया, लेकिन सिपाही ने अपना हाथ गले पर लगा लिया। इससे हाथ में गंभीर चोट आई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष धनंजय सिंह को दी। सिपाहियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। करीब साढ़े नौ बजे एसओ और पुलिस कर्मियों ने सिपाही मानसिंह यादव और दीप नारायण को बंधक मुक्त करा लिया। पुलिस ने घटना स्थल से ही दीपक मोदनवाल, बहन ज्ञानवती और मां गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed