{"_id":"597781754f1c1bd2438b46f2","slug":"10-colleges-have-started-biometric-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 प्रतिशत कॉलेजों में हुई बायोमीट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 प्रतिशत कॉलेजों में हुई बायोमीट्रिक हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोमीट्रिक सिस्टम से माध्यमिक विद्यालयों में 25 जुलाई से अटेंडेंस लेने का शासन का निर्देश पहले दिन ही धराशायी हो गया। शासन व जिला विद्यालय निरीक्षक के बार-बार निर्देश के बाद भी जिले के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीनें नहीं लग पाई गईं।
राजकीय विद्यालयों में भी बायोमीट्रिक मशीन नहीं लग पाई। हालांकि कुछ अनुदानित इंटर कॉलेज बायोमीट्रिक मशीन व सीसीटीवी से लैस दिखे। वित्तविहीन विद्यालयों में कुछ एक को छोड़ किसी ने भी बायोमीट्रिक मशीन लगवाने में रुचि नहीं दिखाई।
जीजीआईसी में रजिस्टर पर ही हुई उपस्थिति
शहर में मौजूद केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी शासन के निर्देश के बावजूद बायोमीट्रिक मशीन लगी नहीं दिखी। यहां कार्यरत 26 शिक्षकों एवं नौ शिक्षणतर कर्मचारियों की उपस्थिति रोजाना की भांति रजिस्टर पर ही दर्ज की गई। प्रधानाचार्या पूनम प्रियदर्शी ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन के लिए ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही बायोमीट्रिक से हाजिरी ली जाएगी।
विज्ञापन
मशीन लगने के बाद समय से आते शिक्षक
महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में क्लोज सर्किट कैमरा एवं बायोमीट्रिक मशीन लगी दिखी। शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मी बायोमीट्रिक से अपनी अटेंडेंस देते दिखे। प्रधानाचार्य बजरंगी सिंह ने बताया कि 76 के स्टॉफ की बायोमीट्रिक से हाजिरी ली जाती है। बायोमीट्रिक मशीन की वजह से किसी स्टॉफ को देर से आने के लिए टोकना नहीं पड़ता है। सभी अपने टाइम से आते और जाते हैं।
सॉफ्टवेयर अपडेट करने गई मशीन
राजकीय इंटर कॉलेज में बायोमीट्रिक मशीन शनिवार को इंस्टॉल हुई और उसी दिन कर्मियों का थम्ब इंप्रेशन लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए दे दी गई है। प्रधानाचार्य जय प्रकाश यादव ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन लगाने वाले को कई बार फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। इस वजह से मंगलवार को रजिस्टर पर ही हस्ताक्षर कराए गए।
सत्र की शुरुआत से हो रही बायोमीट्रिक अटेंडेंस
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में एक जुलाई से ही बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति ली जा रही है। यहां कार्यरत 137 शिक्षकों/शिक्षणेतर कर्मियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक से ही हो रही है। कॉलेज के प्रवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लेने से सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी समय से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
सीसीटीवी से हो रही मॉनिटरिंग
मोतिगरपुर विकासखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन नहीं पाई गई। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मलिकपुर बखरा एवं आश्रम पद्धति विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर पर ही दर्ज कराई गई। दियरा स्थित रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभ भाई इंटर कॉलेज में बायोमीट्रिक मशीन व सीसीटीवी लगी पाई गई। प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह मॉनिटरिंग करते देखे गए।
वित्तविहीन विद्यालयों में मची खलबली
बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के शासन के निर्देश से वित्तविहीन विद्यालयों में खलबली मच गई है। मानदेय के लिए बड़ी संख्या में फर्जी तरीके से शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मियों के पदों पर भर्ती करने वाले प्रबंधक सकते में हैं। देर-सबेर बायोमीट्रिक के जरिये हाजिरी न देने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
मशीन न लगाने वाले होंगे ब्लैकलिस्टेड : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद भी बायोमीट्रिक मशीन न लगाने वाले माध्यमिक विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाने के लिए बोर्ड को लिखा जाएगा और विद्यालय ब्लैकलिस्टेड किए जाएंगे।