{"_id":"1d86750c-97dc-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"students-should-stop-whistling-in-dark-says-amu-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंधेरे में सीटी बजाने जैसी हरकतें बंद करें छात्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंधेरे में सीटी बजाने जैसी हरकतें बंद करें छात्र’
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने एक बार फिर छात्रों से संवाद स्थापित करने के क्रम में अपील जारी की है।
विज्ञापन
इस अपील में विश्वविद्यालय की गरिमा का हवाला दिया गया है। खुद के छात्रों के अभिभावक होने की बात कही गई है। विश्वविद्यालय के हितों की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने की हिदायत भी दी गई है।
छात्र नेताओं के रुख पर अफसोस भी जाहिर किया गया है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के छात्रों से अपील की है कि कैनेडी हॉल में अंधेरे में सीटी बजाने जैसी हरकतें बंद करें।
विज्ञापन
यह किसी थर्ड क्लास सिनेमा में बैठे दर्शकों द्वारा की गई प्रतिक्रिया जैसी लगता है। आप विश्व प्रसिद्ध एएमयू के छात्र हैं, गरिमा बनाए रखें।
साथ ही कहा कि मैं कभी विश्वविद्यालय को बंद नहीं करूंगा और न पुलिस को कैंपस में प्रवेश करने दूंगा जब तक कि लोगों को जान-माल का खतरा न हो जाए।
23 मार्च को छात्र संघ पदाधिकारियों ने उन पर हमला किया जब वह अपने कार्यालय से निकल रहे थे, जबकि यह स्पष्ट था कि हाजिरी में रियायत नहीं मिलेगी।
उन्होंने छात्रों से कहा कि वह तथाकथित नेताओं पर काबू रखें वरना ऐसे कदम उठाने होंगे जिनका इस्तेमाल वह मुनासिब नहीं समझते, क्योंकि आखिरकार वह उन्हीं के बच्चे हैं और उनकी देखभाल कुलपति की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कुलपति ने स्पष्ट किया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र में हाजिरी में कोई रियायत नहीं मिलेगी। कुलपति ने कहा कि उन्हें छात्रों के हॉल्स में गंदे टॉयलेट, खराब डायनिंग, इंटरनेट सुविधा का न होना जैसी समस्याएं पता हैं। इनको वह जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे।