फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   students ran from home

परीक्षा का खौफ, घर से भागी छात्राएं

Wed, 26 Feb 2014 01:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Feb 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
students ran from home

शहर से लापता हुईं कक्षा चार में पढ़ने वाली दो बच्चियां रविवार को दिल्ली में मिल गईं। इम्तिहान में फेल हो जाने का डर इन मासूमों के जेहन पर कुछ इस कदर हावी हुआ कि स्कूल जाने की बजाय दिल्ली की ट्रेन पकड़ ली।

विज्ञापन


किस्मत अच्छी थी, जो दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्कूल बैग के साथ देखकर टीईटी को इन पर शक हो गया और कोई अनहोनी बच गई। दोनों लड़कियां सोमवार को घर से स्कूल गईं, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


अनिष्ट की आशंका से घिरे परिजनों ने उनके अपहरण की संभावना जताई, लेकिन देर रात पुलिस को दोनों बच्चियों के दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलने की जानकारी मिल गई। तब जाकर परिजनों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियां परीक्षा की सही तरह से तैयारी न हो पाने के कारण डरी हुई थीं और इसी वजह से घर छोड़कर बेमकसद दिल्ली चली गईं। पूछताछ के बाद उसने उन्हें जीआरपी को सौंप दिया।


स्कूल ड्रेस रास्ते में फेंकी
दोनों छात्राएं अमूमन घर के कपड़ों के ऊपर ही स्कूल ड्रेस पहनकर चली जाती थीं। कोई शक न कर ले, इसलिए उन्होंने ट्रेन में चढ़ने के बाद स्कूल ड्रेस उतारकर गोविंद नगर के समीप रेल लाइन पर फेंक दी।

वहां मंगलवार को उनकी ड्रेस के साथ एक छात्रा का दूसरी के नाम कॉपी के पन्ने पर लिखा पत्र भी मिला। उसमें उसने गहरी दोस्ती दर्शायी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed