{"_id":"f8d2e7dc-dffb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"students-leaders-of-lucknow-university-threaten-to-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता बोले, नहीं मानी यूनिवर्सिटी तो होगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेता बोले, नहीं मानी यूनिवर्सिटी तो होगा अनशन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफलाइन काउंसलिंग के मुद्दे पर लखनऊ यूनिवर्सिटी और छात्रनेताओं के बीच अब ठन गई है। यूनिवर्सिटी ने दो टूक जवाब तो दे दिया है लेकिन छात्रनेताओं को यह जवाब कुछ खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
डीएम को लिखा पत्र
छात्रनेताओं ने जिलाधिकारी अनुराग यादव को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। बीती 23 जून से विश्वविद्यालय में ऑनलाइन काउंसलिंग के साथ ही ऑफलाइन काउंसलिंग कराए जाने की बात पर हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन
गेट नंबर एक से होगी शुरुआत
बृहस्पतिवार को एलयू प्रशासन के ऑफलाइन काउंसलिंग करा पाने में असमर्थता जता दी है। इससे नाराज छात्रनेता शनिवार से गेट नंबर एक पर अनशन करेंगे। छात्रनेता त्रिशूल धारी सिंह और अनुराग तिवारी द्वारा जिलाधिकारी अनुराग यादव को भी पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
छात्रनेताओं ने कहा कि कुलपति के छुट्टी पर चले जाने से मामले में विवि के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।