फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   student gave birth to child in exam room

परीक्षा के दौरान छात्रा बनी 'कुंवारी मां'

Thu, 03 Apr 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुर्गागंज (भदोही)
ब्यूरो/अमर उजाला, दुर्गागंज (भदोही) Updated Thu, 03 Apr 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
student gave birth to child in exam room

उत्तर प्रदेश में भदोही के दुर्गागंज कस्बे के एक इंटर कालेज में बुधवार को परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। इसे लेकर वहां खलबली मच गई। अविवाहित छात्रा की बच्ची को वनवासी बस्ती के लोगों ने अपना लिया।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा देने आई एक छात्रा के पेट में अचानक दर्द हुआ। पहले तो उसने कक्ष निरीक्षकों को दर्द होने की बात बताई। कक्ष निरीक्षकों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भेजकर एक डाक्टर को कालेज में बुलवाया। दर्द बढ़ने पर छात्रा ने महिला शिक्षिकाओं को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


शिक्षिकाएं उसे कालेज में एक ओर ले गईं, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी सूचना विभाग के आलाधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार वाले कालेज पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की तबीयत खराब होने पर कालेज में डाक्टर को बुलाया गया था। कालेज में ही छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed