{"_id":"a0126ade-e463-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"student-election-may-happen-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में फिर होगा 'उनका' राज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में फिर होगा 'उनका' राज!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में इस बार छात्रसंघ चुनाव होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। विवि प्रशासन तैयारी शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
उसने छात्रसंघ के संविधान में संशोधन कर पीएचडी छात्रों की उम्र सीमा 28 वर्ष से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी है।
सरकार पहले ही जारी कर चुकी आदेश
इसका आदेश राज्य सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। बीती 17 जून 2013 को संविधान संशोधन के लिए विश्वविद्यालय में छात्रसंघ संविधान उप समिति की बैठक हुई और इसमें उम्र की सीमा बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई।
याचिका वापस लेने की तैयारी
उधर, जिस छात्रनेता हेमंत सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाई थी, वह भी छात्रहित में याचिका वापस लेने की तैयारी कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल छात्रसंघ चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: छात्र नेता बोले, नहीं मानी यूनिवर्सिटी तो होगा अनशन
विज्ञापन
लविवि के रजिस्ट्रार अमिताभ प्रकाश ने बताया कि बैठक में उम्र सीमा दो वर्ष बढ़ाने पर निर्णय हुआ है और अब इसे कार्यपरिषद में रखा जाएगा।
चुनाव को तैयार है लविवि प्रशासन
लविवि में छात्रसंघ चुनाव के अधिकारी प्रो. एनके पांडेय का कहना है लविवि ऐसा नहीं चाहता कि छात्रसंघ चुनाव न हों लेकिन जो बाधाएं हैं, उन्हें दूर करने के बाद ही चुनाव हो सकता है। हम अपने स्तर पर तो तैयार हैं।