{"_id":"f9c71432-de4e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"stolen-vehicles-are-being-sold-to-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों को बेचे जा रहे हैं चोरी के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों को बेचे जा रहे हैं चोरी के वाहन
आजमगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के वाहन चोरों का कनेक्शन नक्सलियों से है। वे चोरी किए गए वाहन नक्सलियों को बेचते हैं। इस बात की जानकारी बिलरियागंज पुलिस की गिरफ्त में आए वाहन चोर गिरोह के सदस्य ने दी है।
विज्ञापन
नक्सलियों को चोरी के वाहन बेचे जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों ने गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बिहार के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का सदस्य राजनेत दूबे कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव का निवासी है। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पहले हिरासत में लिया। उसके पास से चोरी के वाहन मिलने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बिलरियागंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस के शिकंजा कसने पर आरोपी ने इस बात को माना कि वह वाहनों को चुराकर नक्सलियों को बेचता है। पूछताछ में पता चला कि उसके गिरोह में उसका साला निखिल मिश्रा व श्यामसिंह सहित चार लोग शामिल हैं।
उसका साला निखिल हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव का निवासी है। चोरी के वाहनों को वह हाजीपुर ले जाकर बेचता है।
पुलिस की मानें तो यह गिरोह अब तक 14 वाहन चुरा चुका है। इसमें जिले से चुराए गए चार वाहन शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों ने देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार से बोलेरो, अजमतगढ़ बाजार से कमांडर जीप, बिलरियागंज थाने के भीमबर बाजार से कमांडर जीप व रौनापार थाने के चांदपट्टी बाजार से कमांडर जीप चुराई है।
थानाध्यक्ष बिलरियागंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि राजनेत ने कबूल किया कि वह चोरी के वाहन हाजीपुर में एक कबाड़ी के माध्यम से नक्सलियों को बेचते हैं।