फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   statement of subhashini ali

'बेवकूफ हैं यूपी सरकार के कुछ मंत्री'

Mon, 10 Feb 2014 08:21 AM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
statement of subhashini ali

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांप्रदायिकता विरोधी सम्मेलन में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कुछ मंत्री ‘बेवकूफ’ हैं। प्रदेश में सुनियोजित तरीके से दंगे हो रहे हैं लेकिन यह मंत्री इन दंगों के पीछे की साजिश को बेहद ‘हल्के’ में ले रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दंगों के लिए सीधे तौर पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा को यूपी और बिहार में अधिकाधिक सीटें चाहिए इसलिए यूपी में अधिक दंगे होंगे और बिहार में दंगों की कोशिशें।

विज्ञापन

'पीएम पद का ख्वाब देख रहे हैं मोदी'

statement of subhashini ali

पंचायत भवन सभागार में कम्युनिस्टों को संबोधित करते हुए भाकपा की राष्ट्रीय नेता सुभाषिनी अली ने कहा कि आज मोदी प्रधानमंत्री पद का ‘ख्वाब’ देख रहे हैं तो इसके लिए केंद्र में दस वर्ष से मौजूद यूपीए सरकार जिम्मेदार है।

कांग्रेस ने ही भाजपा के गुब्बारे में हवा भरने का काम किया है, लेकिन भाजपा और मोदी का केंद्रीय सत्ता में काबिज होने का सपना चूरचूर होगा। सपा बसपा सहित क्षेत्रीय दलों की आलोचना करते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के चलते क्षेत्रीय दलों ने प्रधानमंत्री पद लायक कोई विकल्प नहीं छोड़ा।

सभा में पुष्कर नाथ त्रिवेदी पूर्व जिला सचिव, रामपाल सिंह जिला सचिव, बलवीर सरन, बीडी शर्मा, चमन आरा जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकत्री यूनियन, एचएन मिश्रा, शमीम जहां, ब्रह्मस्वरूप, नेम सिंह, डीएन चौबे, एमपी चौबे, रामकृपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

20 को प्रकाश करात जाएंगे मुजफ्फरनगर

statement of subhashini ali

कामरेड प्रकाश करात 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर जाएंगे जहां दंगा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। कम्युनिस्ट पार्टी 54 दंगा पीड़ित परिवारों को पुनर्स्थापित करने में मदद करेगी। कामरेड सुभाषिनी अली ने आरोप लगाया कि देश में आजादी के इतने साल बाद भी अंग्रेजों की ‘फूट डालो राज करो’ की नीति चल रही है।

कांग्रेस और भाजपा इसी नीति को अपना कर देश में राज करने का रास्ता तय करती आ रही है। यूपी की सपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल करार देते हुए कामरेड सुभाषिनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की कमजोरी से ही लोग दंगों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed