{"_id":"13e49c96-6e19-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sssc-distributed-wrong-paper-exam-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी ने गलत पर्चा बांट दिया, परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी ने गलत पर्चा बांट दिया, परीक्षा निरस्त
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को गलत पर्चा बांट देने से निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
दरअसल एसएससी मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली का पर्चा पहली पाली में भेज दिए जाने से परीक्षार्थियों को गलत प्रश्नपत्र मिल गया। गलत पर्चा मिलने के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल एसएससी ने निरस्त परचे के लिए नई तारीख की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह नौ बजे से एफसीआई में असिस्टेंट ग्रेड और विशेषज्ञ के पदों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षार्थियों को पहली पाली में गणितीय योग्यता और सामान्य अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में बायोलाजिकल साइंस की परीक्षा देनी थी। पहली पाली का पर्चा सभी के लिए अनिवार्य था, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य नहीं थी।
विज्ञापन
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि गलत पर्चा बंटने के बाद मुख्यालय से निर्देश मिलते ही इलाहाबाद के केंद्रों समेत अन्य केंद्रों पर हो रही परीक्षा निरस्त कर दी गई। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए इलाहाबाद, लखनऊ और पटना को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। मध्य क्षेत्र में पहली पाली की परीक्षा में कुल 61 परीक्षा केंद्रों पर 25 हजार परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में 31 परीक्षा केंद्रों पर 18 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे।