{"_id":"5dc97e5792f574a99ceaa952d8e12aa2","slug":"ssc-will-not-conduct-big-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी परीक्षाओं से SSC करेगा किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी परीक्षाओं से SSC करेगा किनारा
अखिलेश मिश्र/ इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Oct 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
हाल के वर्षों में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को कई बड़ी परीक्षाओं की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद इसका कामकाज प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
अधिक परीक्षाओं के चलते समय से परिणाम नहीं घोषित हो पा रहे हैं। आवेदन पत्र की गड़बड़ी और परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों की शंका का समाधान करने में ही कर्मचारियों को जद्दोजहद करनी पड़ती है।
इन दिक्कतों को देखते हुए एसएससी ने नई भर्तियों से किनारा करने का फैसला किया है। एसएससी प्रमुख ने छात्रों के एक सवाल के जवाब में इसकी जानकारी दी है।
एसएससी के पास हाल के दिनों में केन्द्रीय पुलिस बल में सिपाही की भर्ती के साथ केन्द्रीय कार्यालयों में मल्टी टॉस्किंग पदों के लिए लाखों की संख्या में आवेदन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती के आवेदन पत्रों की छंटनी कर उन्हें अलग-अलग ग्रुप सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, बीएसएफ आदि में फिजिकल जांच के लिए भेजना पड़ता है।
इसके बाद परीक्षा कराना और लाखों की संख्या में परीक्षार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर मेरिट निर्धारित करना कठिन काम है। इसका परिणाम यह होता है के आयोग के कर्मचारियों का पूरा समय छात्रों की समस्या का निस्तारण करने में बीत जाता है। इस कारण अन्य परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
एक अन्य भर्ती परीक्षा मल्टी टॉस्किंग में भी आवेदन की संख्या लाखों में होती है। एसएससी मध्य क्षेत्र सहित मुख्यालय में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए बड़ी भर्ती परीक्षाएं नहीं कराने का मन बना रहा है।
एसएससी प्रमुख ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अब कुछ परीक्षाओं को कम करके पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। परीक्षाओं की संख्या कम करके समय से परिणाम घोषित करने पर जोर दिया जाएगा।