{"_id":"e0a1cb04-a92a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sri-rama-s-worship-of-muslim-sisters-and-opened-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बहनों ने की श्री राम की आरती...और खुल गया बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बहनों ने की श्री राम की आरती...और खुल गया बैंक
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम नवमी पर विशाल भारत संस्थान ने सांप्रदायिक सौहार्द की एक नई पहल की है। संस्थान ने दशाश्वमेध स्थित राम रमापति बैंक की तर्ज पर ही संस्थान में उर्दू राम नाम बैंक की शुरुआत की है।
विज्ञापन
इस बैंक में खाता खुलवाने के लिए खाताधारक को उर्दू में ही राम नाम लिखकर जमा करना होगा। यह बैंक ब्याज के तौर पर शांति और लोन के रूप में सांप्रदायिक एकता का पैगाम देगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस मौके पर मुसलिम युवतियों ने काशी की गंगा जमुनी तहजीब को दो कदम आगे बढ़ाते हुए भगवान श्री राम की आरती कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
शुक्रवार को इस अनूठे बैंक का शुभारंभ मशहूर शायर विनय कपूर गाफिल ने किया। उन्होंने कहा कि मुसलिम बहनों ने दुनिया को यह दिखा दिया कि इस्लाम दूसरे मजहब का सम्मान करता है। राम हिंद के पहचान हैं।
इस मौके पर बैंक में रियाजुद्दीन ने उर्दू में 11 राम नाम लिखकर खाता खुलवाकर पहले खाताधारक बने।
बैंक की महाप्रबंधक नाजनीन अंसारी ने कहा कि राम महज नाम नहीं मंत्र है, जिसमें शांति, अहिंसा और मुहब्बत छिपी है। राम का नाम आतंकवाद से मुकाबला करने की ताकत देता है।
प्रबंधक नजमा परवीन ने बताया कि हिंदू मुसलिम सभी इस बैंक के खाताधारक हो सकते हैं, बशर्ते उन्हें उर्दू का ज्ञान हो।
यह बैंक शांति और संघर्ष प्रबंधन के जरिये गंगा जमुनी तहजीब की संस्कृति को बढ़ावा देगा।
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष डा. राजीव श्रीवास्तव, मृदुला जायसवाल, पूजा भारतवंशी, आफरीन, इली, शहीदुन बेगम, अर्चना, बृजेश कुमार, धनंजय, मोहम्मद अख्तर, ताजीम, तबरेज, तौहीद, कशिश और शहनाज मौजूद रहे।