{"_id":"5bd17f38bdec22233165d5c8","slug":"special-train-will-be-operate-from-allahabad-to-mumbai-in-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर प्रयागराज से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इस रूट के यात्रियों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर प्रयागराज से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इस रूट के यात्रियों को होगा फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली और छठ के अवसर पर मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से बांद्रा टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इलाहाबाद जंक्शन से बांद्रा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार एक नवंबर से 22 नवंबर तक होगा। खास बात यह कि 18 कोच की इस ट्रेन में 12 कोच एसी थ्री एवं टू के हैं।
इलाहाबाद से गाड़ी संख्या 09018 बुधवार की सुबह 6.30 बजे चलकर मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना (सूरत), बलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए अगले दिन सुबह 10.20 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी।
इसी तरह बांद्रा से स्पेशल ट्रेन संख्या 09017 का संचालन प्रत्येक बुधवार 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक होगा। जो रात 12.20 बजे बांद्रा से चलकर बृहस्पतिवार की सुबह 4.45 बजे जंक्शन पहुंचेंगी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक स्पेशल ट्रेन में एसी थ्री के दस, एसी टू के दो, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कुल चार-चार कोच रहेंगे।