फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp workers beat photographer in muzaffarnagar

बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने की 'जानलेवा' गुंडई

Fri, 07 Feb 2014 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Feb 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
sp workers beat photographer in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में डांस पार्टी में नर्तकी पर नोट उड़ाने के मामले में फजीहत होने पर सपाइयों ने कार्यक्रम की कवरेज करने वाले फोटोग्राफर को बंधक बनाकर पीटा। मीडिया को फुटेज लीक करने का आरोप लगाते हुए फोटोग्राफर को मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


मंगलवार रात हाईवे के एक रिसोर्ट्स में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव जैन की शादी में बार डांसर बुलाई गई थी। डांस पार्टी में राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप की मौजूदगी में ही सपा नेताओं ने नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन


बुधवार को पार्टी की क्लिपिंग चली तो सपा नेताओं के होश उड़ गए। पार्टी हाईकमान द्वारा जवाब तलब करने और प्रकरण में हुई फजीहत के बाद सपा नेता बौखला गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफर पर बरपा सपाइयों का कहर

sp workers beat photographer in muzaffarnagar

एक दर्जन से अधिक सपाई लोहिया बाजार में उस फोटो स्टूडियो पर पहुंचे, जिसने शादी की कवरेज की थी। आरोप है कि वहां मौजूद फोटोग्राफर से न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि कार्यक्रम की फुटेज मीडिया को लीक करने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया गया।

उसे कहीं काम नहीं करने देने की चेतावनी देते हुए धमकियां भी दी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह फोटोग्राफर को सपाइयों के चंगुल से निकाला। मामले में गुरुवार देर शाम तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

उधर, जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन ने गुरुवार को बैठक कर प्रकरण पर गुस्सा जाहिर किया। कार्यक्रम की फुटेज लीक किए जाने के आरोप पर संबंधित फोटोग्राफर से बात कर उसी आधार पर आगे कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया।

जब डांसर के साथ झूमने लगे सपाई

sp workers beat photographer in muzaffarnagar

हाईवे के एक रिसोर्ट्स में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव जैन की शादी के मौके पर खास मेहमानों के लिए डांस महफिल सजाई गई थी। रात जैसे-जैसे गहराती गई, सपाइयों के जश्न में रंगीनियां छाने लगीं।

पार्टी प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी पहले से ही डांसर के ठुमकों पर मदहोश थे। इस बीच रेस्टोरेंट के उस खास हॉल में मंत्री चितरंजन स्वरूप भी पहुंच गए। रंग-बिरंगी लाइटें, म्यूजिक की धूम और फिल्म शराबी का गाना ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सइयां दिवाने...’ पर डांस शुरू हो गया।

महिला नर्तकी के लटकों-झटकों पर सपाई खुद को नहीं रोक पाए। कई नेता तो डांसर के साथ ही झूमने लगे। डांसर पर नोट बरसने लगे।

देर रात तक चला था अय्याशी का सिलसिला

sp workers beat photographer in muzaffarnagar

नर्तकी को लुभाने के लिए एक नेता ने मंत्रीजी के सिर पर ही नोट लगा दिए। हंसी-ठहाकों के बीच देर रात तक थिरकने का सिलसिला चलता रहा।

मंत्रीजी के बराबर में सोफे पर बैठे पार्टी के महानगर अध्यक्ष अंसारी आढ़ती मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। बुधवार सुबह डांस की यह क्लिपिंग टीवी चैनलों पर दिखने लगी तो सपा नेताओं की हवाइयां उड़ गईं।

क्लिपिंग में सपाई नैतिकता की हदें लांघकर अर्धनग्न नर्तकी के संग बाहों में बांहे डालकर झूमते दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed