{"_id":"9a9a9f72c21b1afce9735c990c3bffcf","slug":"sp-target-to-make-mulayam-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम को पीएम बनाना हमारा लक्ष्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुलायम को पीएम बनाना हमारा लक्ष्य'
अमर उजाला, हरदोई, पिहानी
Updated Fri, 29 Nov 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में हरदोई शहर तथा पिहानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के तेवर काफी कड़क रहे।
विज्ञापन
उन्होंने विरोधियों का आइना दिखाते हुए कहा कि किसी एक जाति विशेष की दम पर राजनीति में आगे नहीं बढ़ा जा सकता। हमने हमेशा सर्व समाज के हितों के लिए काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सभी से वर्षों पुराने अटूट रिश्ते की डोर लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है। हम सभी को इसके लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करना है।
विज्ञापन
पिहानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद नरेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस उत्साह के साथ सभी लोग कार्य कर रहे हैं, इसी उत्साह को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखकर सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा एवं जयप्रकाश को भारी मतों से जिताने का काम करना है।
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि हमने हरदोई का परचम पूरे हिंदुस्तान में लहराया है। कभी डर की राजनीति नहीं की।