{"_id":"a539795ce1451b3c75edfb5b853805c2","slug":"sp-new-gimmick-to-woo-muslims-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों को रिझाने की सपा की नई चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों को रिझाने की सपा की नई चाल
आसिफ हुसैन/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने मुसलमानों को रिझाने के लिए 28 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश के समस्त मदरसा संचालकों और मदरसों से जुड़ी पांच यूनियनों के दस-दस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से समस्त मदरसों में इसकी सूचना पहुंचा दी गई है।
गोमती नगर स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान पर दिन में डेढ़ बजे होने वाले इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रदेश में 459 अनुदानित मदरसे संचालित हो रहे हैं। इन सभी को आमंत्रित किया गया है।
इस बारे में शहरकाजी आलम रजा नूरी ने कहा कि मिल्लत तमाम परेशानियों में उलझी हुई है। सबसे बढ़ा मसला तालीम और रोजगार का है। इसलिए बुलाना उनकी मजबूरी और जाना हमारी जरूरत है।
विज्ञापन
पढ़ें, सपा का मुस्लिम कार्ड, कैबिनेट को पहनाई 'टोपी'
उनका कहना है कि अपनी बात मजबूती से रखने के लिए हम लोगों का वहां पहुंचाना जरूरी है। वहां पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की भी मौजूदगी हो सकती है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश अरबी फारसी बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जैनुल साजेदीन, वक्फ बोर्ड के सीईओ समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया के महामंत्री वहीदुल्लाह सईदी ने बताया कि जल्द चुनाव होने वाले हैं। इसलिए एसोसिएशन की तरफ से 31 मांगों का पत्र सम्मेलन के दौरान सीएम को सौंपा जाएगा।
इसमें 75 मदरसों को ग्रांट पर लेने, ख्वाजा मोईन उद्दीन चिश्ती अरबी फारसी यूनिवर्सिटी से आलिम और फाजिल तक के मदरसों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के समान संबद्धता देने, आठवीं तक के मदरसों को बेसिक शिक्षा के तहत ग्रांट पर लेने आदि की मांग की जाएगी।