फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp mla meets sp head mulayam singh yadav

महिला विधायक ने सपा सुप्रीमो को सुनाई 'फेल लव स्टोरी'

Fri, 14 Jun 2013 09:31 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
sp mla meets sp head mulayam singh yadav

चंदौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम शुक्रवार को दिल्ली पहुंची और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सामने पूरा प्रकरण रखा।

विज्ञापन


मुलायम सिंह ने विधायक को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। पूरी मेहनत के साथ तैयारी करो। जिस समय वह पहुंची थी उस वक्त दर्जा राज्यमंत्री अनुराधा चौधरी भी वहां मौजूद थीं।


विधायक लक्ष्मी गौतम और उनके पति दिलीप वार्ष्णेय का विवाद प्रदेश की सियासत में गूंजने लगा है। दोनों मीडिया के सामने पेश होकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बवाल बुधवार की शाम को उस वक्त शुरू हुआ था जब दिलीप वार्ष्णेय अपनी विधायक पत्नी लक्ष्मी गौतम से मिलने टीडीआई सिटी पहुंचे।

यहां झगड़ा होने पर दिलीप को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया था।

दोनों के बीच की तकरार आज सुर्खियां बनी हुई हैं। शुक्रवार को विधायक लक्ष्मी गौतम अपनी बात कहने के लिए मुलायम सिंह के पास दिल्ली पहुंच गईं।

लक्ष्मी गौतम ने कहा कि उनका पति बदनाम कर रहा है।

मीडिया के सामने तरह तरह की बातें की जा रही हैं। क्षेत्र के लोगों से मिलने नहीं देते। अगर कोई युवक अपनी बात लेकर आता है तो उसके पास नहीं जाने देते।

इस पर सपा मुखिया ने कहा कि यह उनके घर का मामला है। इसे किसी तरह से निपटाएं। लेकिन पार्टी के लिए काम करती रहीं।

विधानसभा के वोटर प्रभावित नहीं होने चाहिए। यही वक्त है जब उन्हें अधिक से अधिक समय विधानसभा में देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed