फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SP leaders colleges affiliation restore

सपा नेताओं के कॉलेजों पर सत्ता की 'मेहरबानी'

Tue, 12 Mar 2013 12:08 PM IST
कानपुर/स्टाफ रिपोर्टर
कानपुर/स्टाफ रिपोर्टर Updated Tue, 12 Mar 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
SP leaders colleges affiliation restore
इसे सत्ता की हनक कहें या शासन की दो तरफा नीति, एग्जाम शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सपा विधायक राधेश्याम जायसवाल और विधान परिषद के पूर्व सभापति चौधरी सुखराम सिंह यादव के कॉलेज की संबद्धता बहाल कर दी गई है। इन कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट के एग्जाम कराने के आदेश भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन


आनन-फानन में लॉगिन खोलकर एग्जाम फार्म भरवाए और फीस जमा कराई जा रही है। वहीं, बसपा नेता जुगल किशोर सहित प्रदेश के आठ अन्य कॉलेजों की संबद्धता फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। इन कॉलेजों के हजारों स्टूडेंट इस बार एग्जाम नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन


संबद्धता का आवेदन समय से न जमा करने और मानक अधूरे रहने का हवाला देकर छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सपा विधायक के सीतापुर स्थित श्रीमती दुलारी राधेश्याम डिग्री कॉलेज सहित 15 कॉलेजों की संबद्धता रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित शिवलोक साधना डिग्री कॉलेज भी शामिल है जो सुखराम सिंह यादव का है। इन कॉलेजों को रेग्युलर एग्जाम 2012-13 की सूची से बाहर कर दिया गया था। साथ ही स्टूडेंट्स के एग्जाम फार्म भरने और उनके फीस जमा करने पर रोक लगा दी गई थी। बाद में यह मामला मुख्यमंत्री सचिवालय (पंचम तल) पहुंचा और वहां से संबद्धता की सारी फाइलें तलब कर ली गईं।

यूनिवर्सिटी के अफसरों से सवाल-जवाब किए गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन का तर्क था कि संबद्धता की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर थी। इस तारीख तक फाइलें नहीं जमा की जा सकीं। जिनकी फाइलें जमा हुई थीं, उनके मानक अधूरे थे। इसलिए संबद्धता की फाइलें रोक दी गईं। इसके बावजूद दो सपा नेताओं के कॉलेजों की संबद्धता सोमवार को बहाल कर दी गई है। इसको लेकर सवाल भी खड़े किए गए हैं।

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर जुगल किशोर ने कहा है कि सपा नेताओं पर मेहरबानी की गई है। मानक अधूरे रहने के बाद भी एग्जाम कराने की इजाजत दे दी गई है जो सत्ता का खुला दुरुपयोग है। बसपा व अन्य राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं के कॉलेजों की संबद्धता जानबूझकर लटका दी गई है।


( इन कॉलेजों की संबद्धता बहाल हुई)

- श्रीमती दुलारी राधेश्याम डिग्री कॉलेज, सीतापुर
- शिवलोक साधना डिग्री कॉलेज, मेहरबान सिंह का पुरवा,कानपुर
- प्रेमा कटियार डिग्री कॉलेज, कानपुर देहात
- कारगिल शहीद डिग्री कॉलेज इटावा

(इन कॉलेजों की संबद्धता रोकी)

रामेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज, लखीमपुर खीरी (मालिक जुगल किशोर, बसपा कोआर्डिनेटर)
मिस्टर सिंह यादव डिग्री कॉलेज, कन्नौज
गोविंद प्रसाद रानी देवी डिग्री कॉलेज, अरौल कानपुर नगर


संबंधित कॉलेजों की संबद्धता शासन ने बहाल की है। संबद्धता देने का अधिकार शासन का है। यूनिवर्सिटी सिर्फ प्रस्ताव भेजती है।   सय्यद वकार हुसैन, रजिस्ट्रार सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed