फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp leaders attacked on mp jayaprada

'जयाप्रदा को तो फाइव स्टार होटल चाहिए'

Fri, 27 Dec 2013 04:52 PM IST
अमर उजाला, रामपुर
अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 27 Dec 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
sp leaders attacked on mp jayaprada

उत्तर प्रदेश के रामपुर में सांसद जयाप्रदा के बयान पर गुरुवार को सपाइयों ने पलटवार किया है। सपाइयों ने कहा कि सांसद को पांच सितारा होटल में रहने की आदत है ऐसे में उन्हें अब रामपुर का होटल गरीबों का लगने लगा है।

विज्ञापन


सपाइयों का कहना है है कि सांसद ने जो बयान दिया है, वह जनता का अपमान है। साथ ही पूरी तरह राजनीतिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह दस साल में रामपुर में अपना मकान तक नहीं बना पाईं ऐसे में वे क्या कर पाएंगी।
विज्ञापन


सांसद के बयान से सपा खेमे हलचल है। रामपुर में सपा नेताओं ने कहा कि सांसद का बयान रामपुर की गरीब अवाम के साथ मजाक है।

पढ़ें, सैफई महोत्सव: यादव खानदान का फैमिली ड्रामा
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान कहा कि सांसद को दरअसल पांच सितारा होटल में रहने की आदत है। पांच सितारा ही उनकी लाइफ स्टाइल है। गरीब से गरीब और अमीर से अमीर अपने घर में रहना चाहता है, लेकिन सांसद दस साल में रामपुर में घर तक नहीं बना सकी हैं।

उन्होंने कहा कि पांच सितारा होटल में रहने वाली सांसद रामपुर में पांच सितारा होटल क्यों नहीं बनवा लेतीं?

उन्होंने कहा कि रामपुर में हुए विकास कार्य उन्होंने ही तो कराएं हैं, शायद वो यह भूल गई हैं। कहा कि सांसद दस साल में गोशाला ही बनवा देतीं, जिसकी घोषणा पिछले लोकसभा चुनाव में की गई थी।

पढ़ें, मुलायम के गांव में स्विमिंग पूल में देरी पर नपे IAS

बुधवार को रामपुर में सांसद जयाप्रदा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां उनको रामपुर नहीं आने देना चाहते हैं। वो यहां जिस होटल में ठहरती थीं, उसको आजम खां ने यह कहकर मना करा दिया कि अगर जयाप्रदा को रुकने दिया तो होटल गिरवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed