फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp former mp jailed

माया का पुतला फूंकने वाले सपा के पूर्व सांसद गए जेल

Wed, 31 Jul 2013 12:12 AM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
बाराबंकी/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
sp former mp jailed

उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंकने एवं चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सपा के पूर्व सांसद रामसागर रावत व पांच अन्य आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


न्यायालय में हाजिर न होने पर एसीजेएम ने इन सब के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया था। आरोपियों द्वारा जमानत अर्जी न देने पर कोर्ट ने मंगलवार को सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि 27 अक्तूबर 2008 को तत्कालीन सांसद रामसागर रावत ने नई सड़क तिराहे पर अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का पुतला जलाया था। आचार संहिता लागू होने के दौरान इस कृत्य से मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने थाना असंद्रा में पूर्व सांसद रामसागर रावत व उनके पुत्र राममगन रावत व बहू उर्मिला रावत समेत 34 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।

मंगलवार को पूर्व सांसद रामसागर रावत पांच अन्य आरोपियों राममनोहर, रामसागर पुत्र बाबूलाल, गुरुसरन, मौजीराम व रमाकांत के साथ कोर्ट में हाजिर हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed