{"_id":"d8f5c12e8abb4e3b1c405d2c683df174","slug":"sp-candidate-controversial-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कलेक्टर का पेशाब न निकले तो एमपी किस काम का’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कलेक्टर का पेशाब न निकले तो एमपी किस काम का’
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 23 Apr 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के प्रत्याशी रामजीलाल सुमन की जुबान भी हाथरस के सादाबाद कस्बे में एक सभा में फिसल गई। मंगलवार को सादाबाद कस्बे में सहपऊ मोड़ चौराहे पर एक सभा के दौरान सुमन ने कहा कि एमपी के टेलीफोन पर यदि कलेक्टर का पेशाब न निकल जाए तो एमपी किस काम का।
विज्ञापन
सभा में इससे पहले उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रपाल आजाद, चौ. दिगंबर सिंह राजनीति से कुछ लेने नहीं आए थे। उनका उद्देश्य था कि जब तक देश को आजादी न मिल जाए, वह चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
सुमन ने सभा में कहा कि आज के राजनेताओं को राजनीति का शऊर ही नहीं है। लोग पैसा देकर टिकट खरीद कर लाते हैं। ऐसे ही बेशऊर लोगों ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। वह क्षेत्र का विकास क्या कराएंगे।
विज्ञापन
सुमन की जुबां से कलेक्टर के पेशाब वाली बात वैसे तो जिला प्रशासन के कान में पहुंच गई, लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारी इस संबंध में बयान देने से बचते रहे।