फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youths were beaten up with sticks for not giving donations

चंदा न देने पर लाठी-डंडे से युवकों को पीटा

Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youths were beaten up with sticks for not giving donations
राबर्ट्सगंज में रविवार की रात दुर्गा पूजा का चंदा देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से दो युवकों को पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। घायल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी के समीप रात करीब साढ़े आठ बजे दुुर्गा पूजा का चंदा लेने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते एक पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से दो युवकों को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंच कर बीच-बचाव किया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो पिटाई करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मारपीट में राबर्ट्सगंज के विकास नगर निवासी अनिकेत और हर्ष नगर निवासी आशीष को चोट लगी है। अनिकेत की तहरीर पर राबर्ट्सगंज निवासी अंकित, ओमप्रकाश, आयुष और दो अज्ञात खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed