{"_id":"6536b9e60d3571919806f50b","slug":"youth-threatened-to-blow-up-ntpc-s-shaktinagar-plant-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: युवक ने एनटीपीसी के शक्तिनगर प्लांट को उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: युवक ने एनटीपीसी के शक्तिनगर प्लांट को उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
सार
एनटीपीसी के शक्तिनगर प्लांट को उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। एक युवक ने परियोजना अधिकारियों को मोबाइल पर मैसेज भेज कर परियोजना को उड़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एनटीपीसी के शक्तिनगर प्लांट को उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। एक युवक ने परियोजना अधिकारियों को मोबाइल पर मैसेज भेज कर परियोजना को उड़ाने की धमकी दी। परियोजना अधिकारियों की लिखित सूचना देने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ घंटे में ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ पावर प्लांट के.गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि एनटीपीसी परियोजना को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले वाले आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया गया है। आरोपी का नाम सुनील विश्वकर्मा है। वह क्षेत्र के अंबेडकरनगर का निवासी है। जानकारी यह भी यह भी मिली कि साल 2011 में कार्य में कार्य में लापरवाही के कारण सुनील को पावर प्लांट से बाहर कर दिया गया था। इसी से नाराज होकर उसने यह काम किया।
विज्ञापन