फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth returning home from Hyderabad dies in road accident

Sonebhadra News: हैदराबाद से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 21 Feb 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home from Hyderabad dies in road accident
विंढमगंज। रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए युवक की वहां सड़क हादसे में मौत हो गई। दोस्त के साथ घर लौटने के दौरान वह सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा। विंढमगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव निवासी दयाशंकर पनिका का पुत्र सुदामा (35) कुछ माह पहले हैदराबाद काम करने गया था। पिता ने बताया कि चार दिन पहले सुदामा हैदराबाद से अपने मित्र धोरपा गांव निवासी रामप्यारे के साथ घर के लिए निकला था। हैदराबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर गाड़ी आने के बाद नाश्ता करने के लिए बस रात में लगभग 11 बजे लाइन होटल पर रुकी थी। इसी बीच रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलावस्था में सुदामा को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान 18 फरवरी की रात में उसकी मौत हो गई। रामप्यारे मित्र सुदामा का शव लेकर केवाल घर पहुंचा। शव पहुंचने की सूचना पर विंढमगंज थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed