फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies by drowning while bathing in Rihand reservoir, dead body found after 22 hours

Sonebhadra News: रिहंद जलाशय में नहाते समय डूबकर युवक की मौत

Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning while bathing in Rihand reservoir, dead body found after 22 hours
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत एक संविदा कंपनी का कर्मचारी रिहंद जलाशय में डूब गया। वह अपने दोस्त के साथ पिकनिक मनाने वहां पहुंचा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों की टीम ने 22 घंटे बाद दउरी कटिया के पास से शव को निकाला।
विज्ञापन

गाजीपुर के सैदपुर निवासी विनय कुमार सिंह (24) रविवार को अपने साथी अमित साहू के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। रिहंद जलाशय के किनारे स्थित इंटक वेल के पास वह नहाने लगा। वह पानी में आगे बढ़ता गया और गहराई में चला गया।
विज्ञापन

जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी अमित ने सूचना अपने उच्चाधिकारियों सहित 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की। सोमवार की सुबह नाविकों की मदद से पानी में खोजबीन हुई, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में चोपन से गोताखोरों व मिर्जापुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। अमित साहू ने पुलिस को बताया कि पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान अचानक विनय नहाने के लिए जलाशय में उतर गया।

कहा था कि उसे अच्छी तरह तैरना आता है। युवक के कपड़े व चप्पल जलाशय के किनारे पड़े थे। सोमवार की शाम शव दउरी कटिया के पास से बरामद किया गया। पुलिस उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई मं जुट गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के पिता और रिश्तेदार पहुंच गए। विनय कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed