{"_id":"662bf09e0575b347fd0d28e7","slug":"young-man-who-went-to-get-electricity-repaired-dies-after-being-hit-by-bike-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-112318-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली ठीक कराने गए युवक की बाइक के धक्के से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली ठीक कराने गए युवक की बाइक के धक्के से मौत
विज्ञापन
चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुसही गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बुलेट बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की रात चुर्क गांव की बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए लोग मुसही गांव में जमा थे। वहां संजय पटेल (40) भी मौजूद था। भीड़ से हटकर वह लघुशंका के लिए सड़क की दूसरी ओर चला गया। लौटते समय सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। संजय छिंटककर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
आनन-फानन में लोग उसे ग्रामीण जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया l चुर्क चौकी इंचार्ज मनीष द्विवेदी ने बताया कि घटना की तहरीर परिजन ने थाने में दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।