फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man was beaten up after being tied charges of theft dragged across intersection policemen spectators

UP: चोरी के आरोप में युवक का हाथ-पैर बांधकर पीटा, चौराहे पर घसीटा, पुलिसकर्मी बने रहे मूकदर्शक; वीडियो वायरल

Wed, 11 Jun 2025 08:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
young man was beaten up after being tied charges of theft dragged across intersection policemen spectators
चोरी के आरोपी को पिकअप में बैठा लिया गया। - फोटो : अमर उजाला

UP Crime News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर बुधवार को एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की गई। पिकअप से आए दो लोगों ने उसका हाथ-पैर बांध दिया। सड़क पर उसे पीटते हुए घसीटा। बाद में उसे पिकअप के पीछे डालकर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन


इस दौरान युवक गिड़गिड़ाता रहा, मगर उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। शर्मनाक बात यह रही कि चौराहे पर मौजूद पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। उसे ढूंढते हुए पिकअप सवार दो लोग बढ़ौली चाैराहे पर पहुंचे। वहां एक युवक को देखते ही उसे दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। फिर हाथ-पैर बांधकर सड़क पर घसीटा। पिकअप में डालकर अपने साथ ले गए। वह उसे चोर बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। बीच चौराहे पर हुई इस तरह की घटना से लोग सकते में थे। इस संबंध में कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed