फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man suicide separated his torso head by Gadasa in sonbhadra

सोनभद्र: संदिग्ध हालात में युवक ने गड़ासे से गला काटकर दी जान, जादू-टोने की चर्चा

Wed, 12 Jan 2022 06:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Jan 2022 06:27 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद से युवक सदमे में था। उसने बुधवार सुबह अपने घर के कमरे से चिल्लाते हुए भाई को बताया कि कुछ लोग उसकी गर्दन काट रहे हैं।

विज्ञापन
young man suicide separated his torso head by Gadasa in sonbhadra
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के  धौराकुंड गांव में बुधवार को युवक ने संदिग्ध हालात में गड़ासे से गर्दन काटकर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया है। घटना के पीछे जादू-टोने की भी चर्चा है। 

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड निवासी सीताराम यादव (23) के बड़े भाई विनोद कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की रात भोजन के बाद वह कमरे में सो रहा था। जबकि उसके पुत्र पवन और मां के साथ छोटा भाई सीताराम दूसरे कमरे में सो गया। बुधवार सुबह सभी लोग उठकर अपने काम में जुट गए।
विज्ञापन


सात बजे सुबह उसकी पत्नी रेनू को सीताराम के कमरे से कराहने व चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसने विनोद को जानकारी दी। विनोद जब कमरे में गया तो देखा कि सीताराम की गर्दन गड़ासे से कटी हुई है। आनन फानन में परिजन सीताराम को घोरावल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। विनोद यादव ने जानकारी घोरावल कोतवाली में दी। इसके बाद सीओ संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, घोरावल चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कोतवाली ले आए। सीओ संजीव कटियार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। गड़ासा बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

मेरी गर्दन कोई काट रहा, भैया मुझे बचा लो...

सीताराम की मौत कई रहस्य छोड़ गई है। घरवालों के मुताबिक घटना से ठीक पहले कमरे से सीताराम की तेजी से चीख निकल रही थी। मेरी गर्दन कोई काट रहा है, भैया मुझे बचा लो... कहते हुए वह गुहार लगा रहा था। उसकी आवाज सुन जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सीताराम फर्श पर लहूलुहान पड़ा था, अंदर कोई दूसरा नहीं था।  

बड़े भाई विनोद ने बताया कि अविवाहित सीताराम घर पर रहता था। विनोद ट्रक चलाता है। मंगलवार को वह घर आया था। विनोद ने बताया कि बीते जून में उसके पिता गोरालाल की बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से सीताराम सदमे में आ गया। उसे एक ओझा को दिखाया जा रहा था।
 

मंगलवार को शाहगंज क्षेत्र में उसे एक ओझा के यहां ले जाया गया था। ओझा ने बताया था कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। बुधवार सुबह उसने घर में चिल्ला कर कहा कि मेरी गर्दन कुछ लोग काट रहे हैं, मुझे बचा लो। तब परिजनों ने उससे कहा कि तुम डरो मत घर में बने चौरी पर जाकर देवता मना लो सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद अचानक सीताराम यादव ने घर में रखे गड़ासे से अपने गर्दन पर वार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का पिता गोरालाल भी ओझा था। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed