फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man returning from his in laws house died in road accident who asked for lift

Sonbhadra: ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार से मांगी थी लिफ्ट

Tue, 22 Aug 2023 06:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के ओदार चट्टी के पास  चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
young man returning from his in laws house died in road accident who asked for lift
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के ओदार चट्टी के पास  चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने देखते ही एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खिरिहिटा गांव निवासी सुशील कुमार (27) पुत्र चंद्रशेखर की मौत हो गई है। वहीं खजुरौल गांव निवासी अजय कोल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सुशील अपनी ससुराल राजगढ़ क्षेत्र में गया था। जहां से वह किसी ऑटो रिक्शा से वापस खरुआंव ब्लॉक तक लौट आया और वहीं उतर गया।
विज्ञापन


वह किसी साधन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान खरुआव ब्लॉक के पास उसे पड़ोसी गांव खजुरौल का अजय दिखाई पड़ा। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ओदार चट्टी के पास दोनों युवक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक पर पीछे सवार सुशील के सिर में गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सुशील की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक का तीन वर्ष पहले मिर्जापुर जिला के राजगढ़ क्षेत्र में विवाह हुआ था। मृतक को दो वर्ष की एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed