फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man missing under suspicious circumstances

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियाें में युवक लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 04 Dec 2023 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Young man missing under suspicious circumstances
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी चंदुली गांव निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हिंदुआरी चौकी क्षेत्र के चंदुली निवासी अखिलेश यादव ने सदर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई अभिषेक पहले ट्रक चलाता था। वह कई माह से घर पर था। किसी से उसकी बात हुई तो उसने रेणुकूट बुलाया। अभिषेक यादव रविवार की सुबह घर से रेणुकूट के लिए निकला। रात करीब दस बजे उसने फोन किया और बताया कि उसे ओबरा पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद उसके फोन पर घंटी तो जा रही मगर फोन उठ नहीं रहा। परिवार के लोगों ने ओबरा थाने जाकर पता किया तो पुलिस ने इस नाम के किसी के भी पकड़े जाने से इंकार कर दिया। सहमे परिजनों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण या अनहोनी होने की आशंका जताई है। सदर कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed