फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man injured by beating of bullies died during treatment in sonbhadra

Sonbhadra News: दबंगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, चाकू और लाठी-डंडे से किया था हमला

Fri, 27 Sep 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Sep 2024 06:40 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार को हुई थी। दुकान पर काम कर करे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। 

विज्ञापन
young man injured by beating of bullies died during treatment in sonbhadra
एएसपी कालू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से वार कर एक बाइक मिस्त्री युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

 
ये है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी निवासी राजू उर्फ राजेश का पुत्र हिमांशु (20) उरमौरा में बाइक मरम्मत का कार्य करता है। गुरुवार को दिन में वह दुकान पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक से छह-सात की संख्या में आए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। हमलावरों ने चाकू, पंच और धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


हमले में हिमांशु लहूलुहान हो गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावर भागने लगे। एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। घायल हिमांशु को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर (बीएचयू) पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रात 11 बजे  उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व मृतक के दोस्त की हुई थी पिटाई

बाइक सवार बदमाश दबंग प्रवृत्ति के हैं। युवक पर हमले के पांच दिन पूर्व उसके दोस्त को भी पीटा था। जिसमें उसे काफी चोटें आईं। शरीर के कई हिस्से में सूजन भी हो गई थी। इसके बाद से कई तरह के हथियारों से लैस आरोपी हिमांशु की तलाश कर रहे थे। जहां गुरुवार को दुकान पर राजू को अकेला देख आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपी कई दिन से हिमांशु के गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।  

अधिकारी बोले
दोनों पक्षों में आपस का विवाद था। पूर्व में भी उनके बीच मारपीट हो चुकी है। घायल युवक की मां की तहरीर पर अभिजित गोस्वामी व अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। -सत्येंद्र राय, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed