फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man died road accident in sonbhadra

Sonbhadra News: युवक के लिए काल बनी विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर, भाग रहा चालक गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

Sonbhadra News: बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शमीम खाड़पाथर में मकान बनाकर रहते हैं। उनका पुत्र इम्तियाज (20) बाजार से सामान खरीदने रेणुकूट की तरफ से पैदल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
young man died road accident in sonbhadra
इम्तियाज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेणुकूट के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर के पास बेकाबू ट्रेलर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शमीम खाड़पाथर में मकान बनाकर रहते हैं। मुर्धवा में उनकी ट्रक टायर रिपेयरिंग की दुकान है। रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे के मुताबिक, शमीम का पुत्र इम्तियाज (20) बाजार से सामान खरीदने रेणुकूट की तरफ से पैदल जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे एक ट्रेलर ने ओवरटेक के चक्कर में युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही इम्तियाज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed