फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man died after drowning pond in sonbhadra administration not reach even after four hours highway jammed

Sonbhadra News: पोखरे में डूबने से थम गईं युवक की सांसें, चार घंटे बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासन; हाईवे जाम

Mon, 07 Oct 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

Sonbhadra News: पोखरे में डूब कर युवक की मौत की सूचना पाकर घंटों बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे को जाम कर दिया। मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
young man died after drowning pond in sonbhadra administration not reach even after four hours highway jammed
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे को जाम कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप में सोमवार को पोखरे में नहाते समय एक युवक डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। चार घंटा बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से युवक की तलाश के लिए कोई मदद उपलब्ध न कराने पर ग्रामीण उग्र हो गए।

विज्ञापन


गांव के सामने सड़क जाम कर दिया। दो घंटे जाम के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो वह वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर आ गए। चुर्क मोड़ के पास हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम समाप्त कराया। देर शाम तक पोखने में डूबे युवक की तलाश जारी रही।
विज्ञापन


रौंप निवासी रामकिशुन का पुत्र राजेश (18) अन्य युवकों के साथ गांव के पोखरे में नहाने गया था। सभी ट्यूब पर बैठकर नहा रहे थे। नहाते हुए अन्य युवक पोखरे में आगे निकल गए, जबकि राजेश पीछे ही छूट गया। वह ट्यूब छोड़कर वापस किनारे की ओर लौटने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस
इसी दौरान गहराई में जाने से वह डूब गया। अन्य युवकों की नजर पड़ी तो वह शोर गुल मचाते हुए राजेश की तलाश में जुटे, लेकिन पानी अधिक होने के कारण खुद भी बाहर आ गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरू हुई।

दोपहर दो बजे तक भी प्रशासन की ओर से गोताखोर या अन्य कोई इंतजाम न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने चुर्क-रॉबर्ट्सगंज मार्ग को जाम कर दिया।



सदर कोतवाल सत्येंद्र राय उनसे वार्ता कर समझाने की कोशिश करते रहे, मगर बात नहीं बनी। कुछ देर बाद ग्रामीण वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम की खबर पाकर आनन-फानन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जाम खुलवा दिया। लोगों से वार्ता करते हुए डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि पोखरे में पानी अधिक होने से युवक की तलाश में दिक्कत आ रही है। पानी निकलवाया जा रहा है। जल्द ही युवक को बाहर निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed