फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man attacked with knife in old enmity

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

Fri, 21 Feb 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife in old enmity
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के घुरमा गांव के संतनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। मनबढ़ ने चाकू से गुड्डू 28 पर वार कर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे संत नगर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज होने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दो युवकों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के एक युवक पर वार कर दिया। शोर-गुल सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते विपक्षी फरार हो गया। घायल को उसके घरवाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार कराने के बाद घायल गुड्डू ने कोतवाली जाकर आरोपी केखिलाफ तहरीर दी। घायल ने बताया कि चाकू से उसके हाथ के तीन अंगुली और पैर में चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed