फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   written on whatsap ali rajavi means traveler of death

Sonebhadra News: व्हाट्सएप पर लिखा- अली रजवी यानी मौत का मुसाफिर

Mon, 29 Sep 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
written on whatsap ali rajavi means traveler of death
सोनभद्र। गैर मुस्लिम धर्मगुरुओं की टारगेट किलिंग की साजिश रचने के मामले में यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए सोनभद्र के सफील सलमानी की गतिविधियां पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध थीं। उसने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर खुद को मौत का मुसाफिर लिख रखा था। सोशल मीडिया में उसकी सक्रियता अधिक थी। वह लोगों से धार्मिक मामलों के लिए खुद से जुड़ने को कहता था। हालांकि गांव के लोगों से उसका संपर्क काफी कम था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद लोग सकते में हैं।
विज्ञापन




सफील सलमानी करमा थाना क्षेत्र के खैराही भदोही गांव का निवासी है। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का है। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाला सफील पहले शटरिंग का काम करता था। पिता मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। एक भाई उनके साथ रहता है। एक भाई रॉबर्ट्सगंज में काम करता है, सबसे छोटा ऑटो ड्राइवर है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के मुताबिक, सफील का गांव के लोगों से संपर्क कम था। पहले वह कोई काम करता था, लेकिन अब उसकी सक्रियता सोशल मीडिया में ज्यादा थी। वह एएमएफ कौम ए मुस्लिम सोनभद्र नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चलाता है। इसी में वह धार्मिक पोस्ट करता था। गत 17 सितंबर को उसने अपने स्टेटस पर विवादित पोस्ट लगाई थी। लोगों का कहना है कि धार्मिक मामलों में चुप्पी पर अक्सर नाराजगी जताते हुए वह स्थानीय लोगों से उससे जुड़ने के लिए कहता था। हालांकि लोग उससे ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते थे। सोमवार को जब उसकी गिरफ्तारी की खबर आई तो गांव व आसपास के लोग सन्न रह गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि सफील ऐसी गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed