फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers walked from Garhwa in Jharkhand to Kanpur, all reached Sonbhadra on foot for two days

झारखंड के गढ़वा से कानपुर के लिए पैदल चल दिए श्रमिक, दो दिन पैदल चलकर सोनभद्र पहुंचे सभी

Thu, 07 May 2020 07:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 07 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Workers walked from Garhwa in Jharkhand to Kanpur, all reached Sonbhadra on foot for two days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

झारखंड के गढ़वा जिले से 22 महिला, पुरुष श्रमिक बच्चों को लेकर पैदल कानपुर के लिए निकल पड़े। सभी कानपुर के रहने वाले है। दो दिन पैदल चलकर राबर्ट्सगंज पहुंचे श्रमिकों का कहना है कि वे गढ़वा में गोलगप्पे बेचते थे। जितने रुपये थे, वह 42 दिन के लॉकडाउन में खत्म हो गए। अब उनके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए वह पैदल घर जा रहे हैं।

विज्ञापन


राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन के समीप फ्लाईओवर के नीचे सुबह करीब 11.30 बजे बैठे मिले अंशु कुमार, धन सिंह, वीरेंद्र कुमार, करण सिंह, राजेश कुमार, भोपाल, संगीता देवी, शांति देवी, साधना कुमारी, साधना देवी, आर्यन आदि का कहना था की वह मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। वे सब झारखंड प्रदेश के गढ़वा में गोलगप्पे बेचकर बेचते थे।
विज्ञापन


लॉकडाउन की घोषणा होने पर घर पहुंचाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। दो दिन पैदल चलकर राबर्ट्सगंज पहुंचे हैं। दोपहर दो बजे श्रमिक पैदल ही हिंदुआरी होते हुए मिर्जापुर के रास्ते कानपुर के लिए निकल पड़े। श्रमिकों के पैदल घर जाने की सूचना उपजिलाधिकारी सदर यमुनाधर चौहान को दी गई। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को घर छोड़े जाने की व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed