फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers should strengthen the organization with coordination and dedication.

Sonebhadra News: समन्वय और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

Sat, 07 Mar 2026 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen the organization with coordination and dedication.
अपना दल एस की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। अपना दल (एस) की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय छपका में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे रहे। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई और पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे ने कहा कि अपना दल (एस) हमेशा से सामाजिक न्याय, पिछड़ों, वंचितों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी जनता की सेवा के लिए और सशक्त रूप से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, आलोक पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह राजपूत और म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को बूथ सूची के आधार पर जोन, सेक्टर और बूथ स्तर का स्पष्ट निर्धारण कर उसका विवरण जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक जोन में 36 पदाधिकारियों वाली कमेटी की सूची तैयार कर जमा करने को कहा। संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। बैठक में आजाद भाई पटेल, चंद्रशेखर पटेल, महेंद्र पटेल, राहुल पांडेय, सत्यम जायसवाल, सुरजीत पटेल, अरुण पटेल, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed