{"_id":"577567864f1c1ba95c79ac36","slug":"workers-rushed-to-the-police-station-against-oppression","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ कोतवाली पहुंचे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ कोतवाली पहुंचे श्रमिक
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली का घेराव कर वार्ता करते श्रमिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज स्थित मेन चौक से हटाए जाने से नाराज राजगीर और श्रमिक गुरुवार को कोतवाली पहुंच गए। यहां श्रमिकों ने कोतवाल से कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की शिकायत की। कोतवाल ने श्रमिकों को समझा, बुझाकर शांत कराया।
गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मेन चौक पर कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने पहुंच कर वहां से राजगीर और श्रमिकों को हटाना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना था कि चौक के समीप राजगीर और श्रमिकों के खड़ा होने से जाम लग जाता है। इसलिए स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप श्रमिक होंगे। ताकि जाम न लगे। पुलिस के इस फरमान से नाराज राजगीर और श्रमिक जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अबरार अहमद को समस्याओं से अवगत कराया। कोतवाल ने श्रमिकों को निर्धारित स्थान पर एकत्र होने की बात कहते हुए उन्हें शांत करा दिया।
इसके पूर्व कोतवाली के बाहर श्रमिकों ने मेन चौक पर ही खड़ा रहने देने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप था कि पुलिस उनका उत्पीडन कर रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर परदेशी पटेल, आशीष, सुभाष, ओमप्रकाश, बिंदू शर्मा, दुर्गा प्रसाद, नीरज, दीनानाथ, पप्पू, सोनू, रामविलाश, कैलाश, शंकर, रामलाल आदि शामिल रहे।