फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker's death under suspicious circumstances

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

Fri, 07 Apr 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Worker's death under suspicious circumstances
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में शुक्रवार को मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के टिकुरिंया गांव निवासी दीनानाथ (57) घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव में दो हफ्ते से अधिक समय से रहकर मजदूरी का कार्य करता था। इस बीच वो घर आया था। उसके बाद दोबारा काम करने के लिए बृहस्पतिवार को फिर उभ्भा गया था। शुक्रवार की दोपहर काम करने के दौरान ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई बद्रीराम ने बताया कि दीनानाथ नाली निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। इसी दौरान तराई करते समय शुक्रवार की दोपहर चक्कर आने से गिर पड़ा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल अंजनी कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed