फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum temperature in Sonanchal rose by 6.2 degrees in 24 hours

Sonebhadra News: 24 घंटे में 6.2 डिग्री चढ़ा सोनांचल का न्यूनतम तापमान

Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature in Sonanchal rose by 6.2 degrees in 24 hours
सोनभद्र। सोनांचल में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद अब अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि शनिवार को यह 17.2 डिग्री था। इस तरह 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या और सेहत पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 17.2 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार से रविवार के बीच अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कुल 5.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, शनिवार से रविवार के बीच न्यूनतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। तापमान में अचानक आए बदलाव से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिन में गर्मी का असर बढ़ रहा है, वहीं सुबह और शाम के मौसम में भी बदलाव महसूस किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed