फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers could not go to work due to the jam, the workers demonstrated

जाम के कारण काम पर नहीं जा सके श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Workers could not go to work due to the jam, the workers demonstrated
म्योरपुर के रनटोला में जाम के दौरान वापस लौटते श्रमिक और यात्री। - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर व पिपरी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आरवाई सिंह घाट के समीप ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के फंसने से मंगलवार की रात से ही जाम लगा हुआ है। जाम के चलते हजारों मजदूरों की ड्यूटी बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी छूट गई। इससे क्षुब्ध होकर श्रमिकों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से एक बार फिर ओवरलोड बालू लदी ट्रकों का संचालन होने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ओवरलोड बालू लदी ट्रकों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इस वजह से आम आदमी को काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन रोजी रोटी की तलाश में रेणुकूट जाकर कमाने वाले लोगों को जाम की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह तीसरे दिन भी आधे रास्ते से ही वापस आना पड़ा। बुधवार की रात तक जाम इतना बढ़ गया था कि आश्रम मोड़ से मुर्धवा तक ट्रकों की लाइन लगी हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह भी बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल नहीं जा सके और जाम में फंसे रह गए। सरकारी विद्यालयों के शिक्षक समेत तमाम अन्य लोग अपने काम पर समय से नहीं पहुंच सके। जाम में फंसे लोग सरकार को कोस रहे थे और कह रहे थे कि अगर प्रशासन चाहे तो एक भी ओवरलोड गाड़ियों का संचालन न हो मगर प्रशासन की मिलीभगत से ही ओवरलोड बालू की गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही है। इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed