फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers are not recorded in the mine records, but the details are kept by the petty clerks.

Sonebhadra News: खदान के रिकॉर्ड में नहीं होते मजदूर, पेटीदार रखते हैं ब्योरा

Thu, 20 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Workers are not recorded in the mine records, but the details are kept by the petty clerks.
सोनभद्र। खदान में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा कभी भी मालिकों की प्राथमिकता नहीं रही है। कानूनी पेंच से बचने के लिए वह पेटीदारों से काम कराते हैं। पेटीदार ही मजदूरों की व्यवस्था करते हैं और खदान मालिक की मंशा के अनुरूप खनन कराकर उनकी मजदूरी देते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर खदानाें में मजदूरों को कोई ब्योरा ही नहीं होता। दिखावे के लिए हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज होते हैं, लेकिन इन पर खदान मालिकों की मर्जी से ही विवरण दर्ज होते हैं।
विज्ञापन


पत्थर की खदानों में खनन का कार्य बेहद जोखिम भरा है। इसमें काम कराने के लिए तमाम सुरक्षा मानकों को पूरा करना होता है। मजदूरों को वह सारी सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं। काम करने वाले मजदूरों का पूरा ब्योरा भी अंकित होना चाहिए, जिससे कभी कोई विवाद या घटना होने पर रिकॉर्ड से मिलान कर वस्तु स्थिति का पता लगाया जा सके। खदान क्षेत्र में आने-जाने का भी रिकाॅर्ड रखना होता है। पत्थर खदानों में इनमें से ज्यादातर मानक पूरे नहीं होते। खदान संचालक सिर्फ अपने मुनाफे से मतलब रखते हैं। शेष जिम्मेदारियों के लिए पेटीदार (छोटे ठेकेदार) नियुक्त किए जाते हैं। यही पेटीदार ही मजदूर जुटाते हैं, उनसे खनन कराते हैं और उनका हिसाब करते हैं। अक्सर वह बिना सुरक्षा उपकरण के ही मजदूरों को खदान में ले जाकर कार्य कराते हैं। कितने मजदूर आए-गए, इसका विवरण भी पेटीदार ही रखते हैं। खदान में हादसे के बाद से वहां काम करा रहे दो पेटीदार भी गायब है। यही कारण है कि वहां काम करने वाले मजदूरों की सही संख्या, नाम या अन्य जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed