{"_id":"1db937e6985351f6405c8b65a354429b","slug":"workers-angered-by-the-death-of-the-jam-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक की मौत से गुस्साए लोगों ने किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक की मौत से गुस्साए लोगों ने किया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 26 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से सटे झारखंड प्रांत के नगर ऊटारी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में गुरुवार को करेंट की चपेट में आने से श्रमिक रेवत चौधरी (37) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने रींवा-राची मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। मृतक के आश्रितों को दस लाख रुपये मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने की मांग पर अड़े। जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर गांव में नेशनल हाइवे पर चेकपोस्ट का निर्माण हो रहा है। गुरुवार को चेकपोस्ट के बगल में नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे श्रमिक रेवत चौधरी लोहे की पाइप को उठाकर दूसरे छोर पर जा ही रहा था कि पाइप पास से गुजर रही 33 हजार वोल्टेज के तार से छू गया। करंट से रेवत मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घरवालों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। शव को रींवा-रांची पर रख कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि चेकपोस्ट का निर्माण कार्य करा रहे अधिकारियों की लापरवाही से घटना हुई है। मृतक के आश्रितों को दस लाख रुपये मुआवजा और एक व्यक्ति को योग्यतानुसार नौकरी दिए जाने की घोषणा करने के बाद ही वह लोग शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
वही ग्रामीणों का आक्रोश देख चेकपोस्ट का कार्य कराने वाले ठेकेदार फरार हो गया। जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची नगर ऊटारी थाने की पुलिस पहुंच गई। काफी प्रयास के बावजूद ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान यूपी की ओर से झारंखड जाने वाली वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। समाचार लिखे जाने तक आवागमन बहाल नहीं हो सका था।