फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker's body found in well, family members expressed fear of murder

कुएं में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Worker's body found in well, family members expressed fear of murder
क पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कूदर गांव में बृहस्पतिवार को कुएं में मजदूर का शव मिला। वह बुधवार की शाम अपने साथी के साथ कूदर गांव आया था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नेवारी गांव निवासी शंभू बिंद (45) मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम वह अपने साथी कूदर निवासी रामअवतार के साथ उसके घर आया था। यहां खाना खाने के बाद देर रात शंभू घर जाने के लिए निकला। सुबह तक जब वह घर नहीं आया तो परिवारवाले खोजबीन करते हुए कूदर पहुंच गए। यहां भी वह नहीं था। खोजबीन के दौरान रामअवतार के घर के समीप स्थित कुएं में शंभू का शव मिला। वह मुंह के बल कुएं में गिरा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। पुलिस का कहना है कि कुएं में गिरने के कारण पत्थर से सिर में चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। सभी पहलुओं पर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed