फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work up to five days after the project began Knhr

कनहर परियोजना ः पांच दिन बाद शुरू हुआ काम

Sun, 19 Apr 2015 11:39 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sun, 19 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Work up to five days after the project began Knhr
प्रशासन के प्रयास के बाद आखिरकार पांच दिन बाद कनहर परियोजना निर्माण स्थल पर कार्य शुरू हो गया। रविवार को नदी में भरे पानी को निकालने का कार्य हुआ।
विज्ञापन


इसके लिए श्रमिक भी लगे। निर्माण स्थल पर जेसीबी और ब्लास्टिंग मशीन भेजी गई है। उधर पुलिस का निर्माण स्थल के चारों ओर मार्गों पर जांच अभियान जारी रहा।

रास्तों पर बैरियर लगाकर सघन तलाशी ली जा रही है। एसपी के मुताबिक पांच विस्थापित गिरफ्तार किए गए हैं। देर रात अमवार से भाकपा (माले) की पोलिक ब्यूरो सदस्य कविता कृष्नन और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सिंह को पुलिस ने विनोद मोड़ से हिरासत में लिया। 

पूछताछ के बाद राबर्ट्सगंज की ओर भेज दिया गया। विगत कई माह से कनहर निर्माण के विरोध में धरना दे रहे और दो बार पुलिस से मोर्चा ले चुके विस्थापितों को आखिरकार पुलिस ने तीसरे प्रयास में शनिवार को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार को पांच दिन बाद छठवें दिन निर्माण स्थल पर नदी से पानी निकालने का काम हुआ। दरअसल पिछले दिनों हुई बारिश से नदी में पानी आ गया था।

निर्माण कंपनी के प्रबंधक ए. राजन का कहना है कि डीएम से वार्ता करने के बाद पूरी तरह से निर्माण कार्य शुरू करेंगे। डीएम संजय कुमार ने बताया कि विस्थापितों से
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता कर सहमति के बाद जल्द ही गांवों में सर्वे का काम शुरू करा दिया जाएगा और विशेष कैंप लगाकर विस्थापितों को चेक वितरण का काम होगा।

एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस पर हमला करने वाले पांच विस्थापितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें धर्मजीत, राम प्रसाद, माता प्रसाद,

 मनोज कुमार, विनोद जायसवाल, राजकुमारी शामिल हैं। कहा कि प्रयास हो रहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से काम शुरू करा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed